Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी चंदन गिरी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी इशिका कौर और सास राजकुमारी देवी को गिरफ्तार (Jamshedpur Murder Arresting) कर लिया है। दोनों को इंदिरा नगर स्थित उनके घरों में छापेमारी कर पकड़ा गया। मामले के अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
चंदन गिरी (Jamshedpur Murder Arresting) की 25 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। उसका शव उसके ससुराल के पास एक दुकान के सामने मिला था। घटना के बाद मृतक की बहन लक्ष्मी कुमारी उर्फ पुतली के आवेदन पर सीतारामडेरा थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया गया।
प्राथमिकी में मृतक की पत्नी इशिका कौर, सास राजकुमारी देवी और साले गोलू कौर को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा, हत्या में शामिल अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी नामजद आरोपी इंदिरा नगर क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं।
मृतक की बहन लक्ष्मी कुमारी उर्फ पुतली ने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात चंदन गिरी अपने ससुराल गया था। इसके बाद उसकी लाश मिलने की सूचना मिली। उन्होंने आशंका जताई है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने चंदन गिरी की गला घोंटकर हत्या कर दी।
परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अक्सर चंदन गिरी पर तरह-तरह के आरोप लगाते थे। वहीं, घटना के दिन मृतक की सास राजकुमारी देवी ने पत्रकारों को बताया था कि चंदन गिरी रात में उनके घर आया था। खाना खाने के लिए पूछे जाने पर उसने पेट भरा होने की बात कही थी और कुछ देर बाद वहां से चला गया था।
इसे भी पढ़ें – Adityapur News: फ्लैट से गिरकर 18 वर्षीय किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
पुलिस इस हत्याकांड के हर पहलू की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




