Home > Crime > Jamshedpur Crime: बागबेड़ा की गोल्डेन ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार; 1.5 किलो चांदी के जेवरात बरामद

Jamshedpur Crime: बागबेड़ा की गोल्डेन ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार; 1.5 किलो चांदी के जेवरात बरामद

Jamshedpur (Jharkhand) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग स्थित गोल्डेन ज्वेलरी की बंद दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। Bagbera Theft मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर करीब 1.5 किलोग्राम चांदी के जेवरात, वजन करने वाली दो मशीन, एक मोबाइल फोन और दुकान का शटर तोड़ने में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की रात करीब दो से तीन बजे के बीच अज्ञात चोरों ने गोल्डेन ज्वेलरी दुकान के शटर (Bagbera Theft) का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर दुकान से करीब 5 से 6 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण और वजन करने वाली मशीन लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर और पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी शाखा की मदद से जांच आगे बढ़ाई और संदिग्धों की पहचान करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में गाराबासा, डीप बोरिंग के पास निवासी 38 वर्षीय गोपीनाथ मुंडा उर्फ बुलेट और हल्दीपोखर मोईरापाड़ा निवासी तथा वर्तमान में गाराबासा, गुदरी मार्केट में रहने वाले 55 वर्षीय श्रीमंतो गोप उर्फ सुमंतो शामिल हैं।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इनमें 36 लॉकेट, 134 अंगूठियां, 6 मंगलसूत्र, 11 पान पत्ते, 9 पायल, 15 मोती की मालाएं, 3 चेन, 13 राखियां, 2 चांदी के सिक्के, एक बाजूबंद, 4 जोड़ी कान के टॉप्स, 4 चांदी के गदा, एक कान्हा बांसुरी, लक्ष्मी-गणेश की 6 चांदी की मूर्तियां, 4 चांदी के शंखा-पोला, 2 जोड़ी कड़े और घुंघरू समेत अन्य टूटे हुए चांदी के सामान शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने वजन करने वाली दो मशीन, वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन, एक बड़ा बोल्ट कटर और एक लोहे का सब्बल भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि बोल्ट कटर और सब्बल का इस्तेमाल दुकान के शटर का ताला तोड़ने में किया गया था।

इसे भी पढ़ें – हाईवे स्थित होटल में कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, नौ राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप+VDO

पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगा रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास और चोरी के सामान को खपाने वाले संभावित लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

You may also like
हाईवे स्थित होटल में कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, नौ राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप+VDO
जमशेदपुर जिला बार संघ में अंतिम सोमवारी पर गूंजा हर-हर महादेव, प्राची प्रदीप्ति की जीत पर अधिवक्ताओं ने दिया आशीर्वाद
डीडी बार हत्याकांड से झारखंड की सियासत में उबाल, नीरज सिंह के चलते भाजपा की छवि दागदार, कानून-व्यवस्था भी कटघरे में
Mango Theft : उलीडीह में पूजा करने जा रही महिला से 2.5 लाख की सोने की चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

Leave a Reply