Home > Crime > Jamshedpur News: छाया नगर में युवक की हत्या कर दुकान के बाहर फेंका गया शव, इलाके में सनसनी

Jamshedpur News: छाया नगर में युवक की हत्या कर दुकान के बाहर फेंका गया शव, इलाके में सनसनी

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में हत्या की एक और वारदात सामने आई है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर में (Jamshedpur Murder) एक युवक की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे एक दुकान के बाहर फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान चंदन गिरी (Jamshedpur Murder) के रूप में हुई है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। कुछ दिनों पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था और हाल ही में वह जेल से बाहर आया था।

घटना की सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या किन परिस्थितियों में और किस तरीके से की गई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतक के आपराधिक और अन्य संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से तहकीकात की जा रही है और जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

Read also – Jamshedpur Crime: बागबेड़ा की गोल्डेन ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार; 1.5 किलो चांदी के जेवरात बरामद

You may also like
Jamshedpur Crime : गुड़ाबांदा में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 17 बाइक-स्कूटी बरामद, तीन गिरफ्तार+VDO
Jamshedpur Nikhar Sablok Murder : 12 गोलियां, दो शूटरों की तस्वीरें; कई संदिग्ध हिरासत में
Jamshedpur Crime: बागबेड़ा की गोल्डेन ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार; 1.5 किलो चांदी के जेवरात बरामद
हाईवे स्थित होटल में कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, नौ राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप+VDO

Leave a Reply