Home > Crime > हाईवे स्थित होटल में कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, नौ राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप+VDO

हाईवे स्थित होटल में कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, नौ राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : कदमा थाना क्षेत्र के विजया हेरिटेज निवासी और कारोबारी निखार सबलोक (33) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को एनएच-33 के कांदरबेड़ा स्थित होटल टेंथमाइल स्टोन के पास बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग (Tenth Milestone Hotel Murder ) की गई। हमले में निखार को नौ गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद (Tenth Milestone Hotel Murder) के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को घटनास्थल से नौ खोखे मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज में दो शूटर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में अन्य बदमाश भी शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि निखार सबलोक किसी काम से कांदरबेड़ा स्थित होटल टेंथमाइल स्टोन पहुंचे थे। होटल में वह अपने कुछ साथियों के साथ बैठे थे। बातचीत के बाद जैसे ही वह होटल से बाहर निकले, बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। बताया जा रहा है कि तीन बदमाश बाइक से पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

दो शूटरों की पहचान का दावा

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दो शूटरों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। घटना के पीछे जमीन विवाद की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस अब निखार सबलोक के मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले दो-तीन दिनों के दौरान उन्होंने किन लोगों से बातचीत की थी और वारदात से पहले उन्हें किसने फोन किया था।

सरायकेला के अलावा जमशेदपुर पुलिस भी पहुंची

चांडिल डीएसपी के अलावा जमशेदपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। एमजीएम, आजादनगर और उलीडीह थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी जांच में जुटे रहे। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और होटल व आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – डीडी बार हत्याकांड से झारखंड की सियासत में उबाल, नीरज सिंह के चलते भाजपा की छवि दागदार, कानून-व्यवस्था भी कटघरे में

होटल कारोबार से जुड़े थे निखार

निखार सबलोक जमशेदपुर के जाने-माने कारोबारी बताए जाते हैं और होटल समेत कई अन्य कारोबार से जुड़े हुए थे। उनकी हत्या के बाद शहर के कारोबारी जगत में भी शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य और तकनीकी जांच के आधार पर मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

You may also like
Jamshedpur Crime: बागबेड़ा की गोल्डेन ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार; 1.5 किलो चांदी के जेवरात बरामद
जमशेदपुर जिला बार संघ में अंतिम सोमवारी पर गूंजा हर-हर महादेव, प्राची प्रदीप्ति की जीत पर अधिवक्ताओं ने दिया आशीर्वाद
डीडी बार हत्याकांड से झारखंड की सियासत में उबाल, नीरज सिंह के चलते भाजपा की छवि दागदार, कानून-व्यवस्था भी कटघरे में
Mango Theft : उलीडीह में पूजा करने जा रही महिला से 2.5 लाख की सोने की चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

Leave a Reply