Home > Crime > Jamshedpur Nikhar Sablok Murder : 12 गोलियां, दो शूटरों की तस्वीरें; कई संदिग्ध हिरासत में

Jamshedpur Nikhar Sablok Murder : 12 गोलियां, दो शूटरों की तस्वीरें; कई संदिग्ध हिरासत में

Jamshedpur (Jharkhand) : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या (Jamshedpur Nikhar Sablok Murder) के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ (Jamshedpur Nikhar Sablok Murder) शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्ध शूटरों की तस्वीरें भी पुलिस के हाथ लगी हैं।

आसनबनी स्थित होटल 10th माइल स्टोन होटल परिसर में हुई हत्या के बाद निखार के पिता की शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी व जांच कर रही है।

मंगलवार को चांडिल थाना प्रभारी, बिष्टुपुर थाना प्रभारी और कदमा थाना प्रभारी निखार सबलोक के कदमा स्थित विजया हेरिटेज आवास पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और वहीं पर शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की।

जमीन विवाद और गैंगवार के एंगल से भी जांच

पुलिस इस हत्याकांड की जांच जमीन विवाद और आपराधिक गिरोह से जुड़े संभावित एंगल से भी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, जमीन को लेकर चल रहा कथित विवाद हत्या की एक संभावित वजह हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे के वास्तविक कारण की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि निखार सबलोक को कुल 12 गोलियां मारी गई थीं। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान दो संदिग्ध शूटरों की तस्वीरें मिली हैं। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि संदिग्धों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच से हत्याकांड के पीछे की पूरी साजिश का जल्द खुलासा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News: छाया नगर में युवक की हत्या कर दुकान के बाहर फेंका गया शव, इलाके में सनसनी

नेताओं ने पहुंचकर जताई संवेदना

निखार सबलोक की हत्या के बाद मंगलवार को उनके कदमा स्थित आवास पर नेताओं, परिचितों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी भी निखार के आवास पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर दुख की इस घड़ी में संवेदना जताई।

You may also like
Jamshedpur Crime : गुड़ाबांदा में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 17 बाइक-स्कूटी बरामद, तीन गिरफ्तार+VDO
Jamshedpur News: छाया नगर में युवक की हत्या कर दुकान के बाहर फेंका गया शव, इलाके में सनसनी
Jamshedpur Crime: बागबेड़ा की गोल्डेन ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार; 1.5 किलो चांदी के जेवरात बरामद
हाईवे स्थित होटल में कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, नौ राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप+VDO

Leave a Reply