Home > Crime > Mango Theft : उलीडीह में पूजा करने जा रही महिला से 2.5 लाख की सोने की चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

Mango Theft : उलीडीह में पूजा करने जा रही महिला से 2.5 लाख की सोने की चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

Jamshedpur (Jharkhand) : उलिडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित जगदंबा होटल के पास शर्मा लाइन इलाके में रविवार सुबह चेन छिनतई की घटना से हड़कंप मच ( Mango Chain Snatching) गया। बाइक सवार दो बदमाशों ने पूजा करने जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।

पीड़िता की पहचान कांति देवी के रूप में हुई है। वह अपनी छोटी बहू पूजा शर्मा के साथ शर्मा लाइन इलाके में पूजा करने जा (Mango Chain Snatching) रही थीं। घटना रविवार सुबह करीब 9:10 से 9:25 बजे के बीच की बताई जा रही है।

इसी दौरान ब्लू रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और कांति देवी के गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। परिजनों के अनुसार, छीनी गई चेन की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि पूजा शर्मा लगभग रोज इसी रास्ते से पूजा करने जाती हैं।

घटना की सूचना मिलने पर उलिडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – मानगो में एक घर की आलमारी से डेढ़ लाख का सोना गायब, पड़ोसी महिला पर एफआईआर

You may also like
मानगो में एक घर की आलमारी से डेढ़ लाख का सोना गायब, पड़ोसी महिला पर एफआईआर
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
जाकिरनगर इमामबारगाह में निकला अमारी व ताबूत का जुलूस, 67 दिनों का गम खत्म, आज ईद-ए-जहरा
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO

Leave a Reply