Home > Crime > Jamshedpur Crime News : बाबूडीह में मनसा पूजा के दौरान डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पर पथराव, जमकर हुआ बवाल

Jamshedpur Crime News : बाबूडीह में मनसा पूजा के दौरान डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पर पथराव, जमकर हुआ बवाल

-Jamshedpur में Stone Pelting में एक ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल, पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

– महिला से मारपीट के आरोप के बाद बढ़ा विवाद, 12 संदिग्ध हिरासत में

– गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बाबूडीह में मनसा पूजा के दौरान डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पर बुधवार देर रात स्थानीय लोगों ने पथराव कर (Jamshedpur Stone Pelting) दिया। घटना में एक एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। दूसरी ओर, स्थानीय लोगों ने पुलिस पर एक महिला के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती (Jamshedpur Stone Pelting) कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल के साथ क्यूआरटी को तैनात कर दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है।

 पुलिस के वीडियो बनाने का विरोध, फिर बढ़ा विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार देर रात बाबूडीह में मनसा पूजा का आयोजन चल रहा था और वहां तेज आवाज में डीजे बज रहा था। पुलिस को इलाके के कुछ लोगों ने तेज आवाज की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और डीजे बंद कराने लगे।

स्थानीय लोगों का दावा है कि डीजे बंद करने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। एक महिला ने वीडियो बनाने का विरोध किया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ विवाद बढ़ गया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि महिला के बाल पकड़कर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 पुलिस पर पथराव, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

बताया जा रहा है कि शुरुआती विवाद के दौरान मौके पर तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे। महिला के साथ मारपीट के आरोप के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी वहां से हट गए।

कुछ देर बाद पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि इसके बाद एक बार फिर पुलिस टीम पर पथराव किया गया। इस दौरान पुलिस की दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और उनके शीशे टूट गए। पथराव में एक एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें – पूर्वी सिंहभूम शिक्षा में नंबर 1, डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू में झारखंड में रचा इतिहास

सिदगोड़ा थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने उपद्रव और पथराव में शामिल संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

You may also like
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
बागबेड़ा में रेलवे हाई स्कूल के पास गोलगप्पा विक्रेता पर चाकू से हमला कर लूट, एक गिरफ्तार और एक बालक निरुद्ध+VDO
Jamshedpur Crime : MGM और सीतारामडेरा की चोरी-छिनतई के आधा दर्जन मामलों का खुलासा, पांच शातिर गिरफ्तार+VDO
स्कूल से लौट रही 9 साल की छात्रा से ऑटो चालक ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी लाल बाबू को भेजा जेल

Leave a Reply