Home > Education > पूर्वी सिंहभूम शिक्षा में नंबर 1, डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू में झारखंड में रचा इतिहास

पूर्वी सिंहभूम शिक्षा में नंबर 1, डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू में झारखंड में रचा इतिहास

Jamshedpur (Jharkhand ) : शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू की अगस्त 2026 की मासिक रिपोर्ट के 15वें संस्करण में पूर्वी सिंहभूम ने झारखंड के सभी 24 जिलों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया (Jamshedpur Education) है।

यह उपलब्धि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों और प्रभावी शैक्षणिक प्रबंधन का परिणाम है। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम ने विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया (Jamshedpur Education ) है। इसके साथ ही विद्यालयों के प्रभावी अनुश्रवण, नियमित पर्यवेक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध डेटा रिपोर्टिंग में भी जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

उच्च प्राथमिकता वाले संकेतकों और सक्षमकारी संकेतकों में जिले ने संतुलित एवं समग्र उपलब्धि दर्ज की है। इससे यह स्पष्ट होता है कि पूर्वी सिंहभूम में शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग और प्रशासनिक समन्वय पर लगातार काम किया जा रहा है।

झारखंड में पहला स्थान हासिल करने की इस सफलता का श्रेय जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, प्रखंड एवं संकुल स्तर के पदाधिकारियों, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों को दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime : MGM और सीतारामडेरा की चोरी-छिनतई के आधा दर्जन मामलों का खुलासा, पांच शातिर गिरफ्तार+VDO

पूर्वी सिंहभूम की यह उपलब्धि जिले के पूरे शिक्षा परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उम्मीद है कि यह सफलता भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के अधिगम स्तर और विद्यालयी व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

You may also like
NIT जमशेदपुर स्टूडेंट्स काउंसिल में 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित
NEET 2026 में 9 छात्रों की सफलता पर अलिफ हुस्ना अकादमी के निदेशक प्रो. नज़रे हुसैन सम्मानित
बीएड प्रवेश परीक्षा में हंगामा: समय पर पहुंचने का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री, केंद्र के बाहर विरोध
सरकारी स्कूलों में तीन दिन का समर कैंप, 2000 रुपये तक खर्च की अनुमति, कंचे-गिल्ली डंडा समेत झारखंडी संस्कृति पर फोकस

Leave a Reply