Home > Crime > आफताब आलम हत्याकांड: फरार आरोपी शाहनवाज उर्फ भोंदु पुलिस के हत्थे चढ़ा, सरेंडर से पहले गिरफ्तारी की चर्चा

आफताब आलम हत्याकांड: फरार आरोपी शाहनवाज उर्फ भोंदु पुलिस के हत्थे चढ़ा, सरेंडर से पहले गिरफ्तारी की चर्चा

Jamshedpur (Jharkhand) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के चर्चित आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, फरार चल रहा आरोपी शाहनवाज उर्फ भोंदु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। (Jamshedpur Aftab Alam Murder)

जानकारी के अनुसार, शाहनवाज उर्फ भोंदु कोर्ट में आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह जमशेदपुर सिविल कोर्ट पहुंचा था। इसी दौरान उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर के बाहर से उसे हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बर्मामाइंस थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उससे हत्याकांड की साजिश, घटना में शामिल अन्य आरोपियों तथा पूरे घटनाक्रम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

सूत्रों का कहना है कि रेलवे कंटेनर यार्ड के समीप हुई फायरिंग की घटना में आफताब आलम पर गोली चलाने का आरोप शाहनवाज उर्फ भोंदु पर है। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल आफताब आलम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। (Jamshedpur Aftab Alam Murder)

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस हत्याकांड में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा उनकी भूमिका क्या थी।

इसे भी पढ़ें – गालूडीह बराज से मिला NIT छात्र मीर तनवीर हसन का शव, रविवार को खरकाई नदी में डूबे छात्र की तलाश हुई खत्म

फिलहाल, शाहनवाज उर्फ भोंदु की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में इस जानकारी को प्रारंभिक सूचना के रूप में देखा जा रहा है।

You may also like
Jamshedpur GST Scam : 734 करोड़ के GST घोटाले में बबलू जायसवाल और बेटे राज गिरफ्तार, MGM में मेडिकल के दौरान हंगामा+VDO
Jamshedpur Education : संत जेवियर्स स्कूल खासमहल में विज्ञान प्रदर्शनी, नन्हे वैज्ञानिकों ने मॉडल से दिखाई अपनी प्रतिभा
Bagbera Ganja Smuggling : बागबेड़ा में गांजा तस्करी का खुलासा, 1.428 किलो गांजा और देसी कट्टा के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्ता + VDO र
Jamshedpur Bindal Mall Firing : चार मास्टरमाइंड जेल भेजे गए, एक लाख में दी गई थी बिंदल मॉल को दहलाने की सुपारी

Leave a Reply