Home > Crime > Burmamines Firing: युवक को गोली मारने के मामले में 11 नामजद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Burmamines Firing: युवक को गोली मारने के मामले में 11 नामजद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Jamshedpur (Jharkhand) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के पास युवक मोहम्मद आफताब आलम को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई (Burmamines Firing) तेज कर दी है। घटना के संबंध में घायल की पत्नी सलमा कादरी की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी (Burmamines Firing) कर रही है।

Burmamines Firing: ये आरोपी हुए नामजद

पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों में शहनवाज उर्फ भोंदू, मोहम्मद रेहान, अयान, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद समद, रानी परवीन, अफरोज उर्फ बंटी की पत्नी अंगूरी बेगम, शाहरुख की पत्नी कुलसुम बीबी, अमन की पत्नी बगली तथा कैरेज कॉलोनी सेवा आश्रम के पास रहने वाले उदय महतो शामिल हैं।

घायल मोहम्मद आफताब आलम बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती का निवासी है। फिलहाल उसका इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Burmamines Firing: कंटेनर यार्ड के पास हुई थी घटना

बताया जाता है कि रविवार रात रेलवे कंटेनर यार्ड के पास वर्चस्व की लड़ाई को लेकर आफताब आलम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। हमले में उसे दो गोलियां लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से 11 खोखा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में सरेआम 17 राउंड फायरिंग: युवक आफताब खान को तीन गोलियां लगीं, गंभीर हालत में TMH में भर्ती+VDO

कोलकाता में चल रहा इलाज

घायल को पहले इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया था, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

You may also like
Jamtara Sujit Encounter : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के शव से पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, भाई के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार
आदित्यपुर के आषंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर का छात्र डूबा, छात्रों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया सड़क जाम+VDO
जमशेदपुर में सरेआम 17 राउंड फायरिंग: युवक आफताब खान को तीन गोलियां लगीं, गंभीर हालत में TMH में भर्ती+VDO
जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, हथियार छीनकर भागने की कोशिश हुई नाकाम

Leave a Reply