Home > Crime > Jamtara Sujit Encounter : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के शव से पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, भाई के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार

Jamtara Sujit Encounter : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के शव से पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, भाई के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार

Jamtara (Jharkhand) : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद सोमवार को जामताड़ा सदर अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका पोस्टमार्टम (Jamtara Sujit Encounter) कराया गया। प्रशासनिक निगरानी में चिकित्सकों की टीम ने पूरी प्रक्रिया संपन्न की। पोस्टमार्टम के दौरान शव से दो गोलियां बरामद हुईं, जबकि शरीर पर कई स्थानों पर गोलियों के आर-पार निकलने के निशान (Jamtara Sujit Encounter) भी पाए गए।

पोस्टमार्टम के लिए गठित हुआ बोर्ड

पोस्टमार्टम के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी अविश्वर मुर्मू मौजूद रहे। मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. दुर्गेश झा, डॉ. मिकी माझी और डॉ. विशाल ने जांच के दौरान शव का परीक्षण किया। चिकित्सकों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मुठभेड़ के दौरान सुजीत सिन्हा को कई गोलियां लगी थीं। पोस्टमार्टम के दौरान शव से दो गोलियां भी बरामद की गईं।

पोस्टमार्टम की सूचना मिलते ही रांची के रातू रोड स्थित पंडरा से सुजीत सिन्हा के ससुराल पक्ष के लोग जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचे। उसकी सास उषा देवी, साला आयुष सहित अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां भावुक माहौल देखने को मिला। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव परिजनों को नहीं सौंपा गया था।

छत्तीसगढ़ में रहता है भाई 

परिजनों ने बताया कि सुजीत सिन्हा का भाई, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रहता है, जामताड़ा के लिए रवाना हो चुका है। उसके पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी और फिर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न होगी।

इसे भी पढ़ें – Burmamines Firing: युवक को गोली मारने के मामले में 11 नामजद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

गौरतलब है कि रविवार देर रात साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल ले जाए जाने के दौरान जामताड़ा में पुलिस और सुजीत सिन्हा के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस के अनुसार, रास्ते में उसने भागने का प्रयास किया और एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें उसकी मौत हो गई। पूरे मामले की जांच जारी है।

You may also like
राज्यपाल के धनबाद आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एयरपोर्ट पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर
वाराणसी में झारखंड का 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू मुठभेड़ में
जमशेदपुर में एड्स के 3410 मरीज़, जांच मुहिम के बाद हुआ खुलासा, प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा
Jamshedpur News : कदमा में घर बंद कर गणेश मेला देखने गया था परिवार, लौटा तो घर से गायब थे जेवरात

Leave a Reply