Home > Crime > सोनारी में महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश, हादसे के बाद बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश+VDO

सोनारी में महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश, हादसे के बाद बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित एयरपोर्ट ए रोड पर शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में हड़कंप (Chain Snatching Sonari) मच गया। पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भागने के दौरान उनकी बाइक एक चारपहिया वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों आरोपी बाइक छोड़कर पैदल फरार (Chain Snatching Sonari) हो गए।

जानकारी के अनुसार, महिला एटीएम से पैसे निकालकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक पर आए दो बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपट ली और तेज रफ्तार से भागने लगे। हालांकि, कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक एक चारपहिया वाहन से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद दोनों आरोपी अपनी पल्सर बाइक मौके पर ही छोड़कर पैदल फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों द्वारा छोड़ी गई बाइक को जब्त कर थाना ले गई।

इसे भी पढ़ें – साकची में महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश दो लाख की सोने की चेन लेकर फरार

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही बाइक के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

You may also like
जमशेदपुर में 24 घंटे में तीन चेन स्नैचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से दो लाख की सोने की चेन झपटी+VDO
JPSC-JSSC भर्ती घोटालों के विरोध में भाजपा का आक्रोश मार्च, सीबीआई जांच और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग
एमजीएम अस्पताल में ये होमगार्ड हैं या लठैत, तीमारदारों पर बेरहमी से बरसाई लाठियां
चेहल्लुम पर रांची में होंगे धार्मिक आयोजन, 4 अगस्त को निकलेगा मुख्य जुलूस

Leave a Reply