Home > Crime > ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: टाटानगर स्टेशन पर RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: टाटानगर स्टेशन पर RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur (Jharkhand ) : रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” अभियान के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता (Tatanagar Station Theft) मिली है। टीम ने ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन (Tatanagar Station Theft) भी बरामद किए गए हैं।

गौरतलब है कि चक्रधरपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त और जमशेदपुर रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार रात टाटानगर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष जांच एवं गश्त अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा–हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस के जनरल कोच से दो युवक चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर कूदकर भागते दिखाई दिए।

उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए आरपीएफ की टीम ने तुरंत स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर बाद दोनों युवक अपने एक अन्य साथी के साथ प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर घूमते हुए मिले, जहां आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान समीर मुखी (20 वर्ष), सावन मुंडा (17 वर्ष) और शेखर सिंह उर्फ पाजी (20 वर्ष) के रूप में बताई। तीनों पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सोपोडेरा के रहने वाले हैं।

Tatanagar Station Theft: चोरी के दो मोबाइल बरामद

तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मोबाइल फोन ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से चोरी किए गए थे। इसके बाद तीनों आरोपियों को बरामद मोबाइल के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना टाटानगर के हवाले कर दिया गया।

Tatanagar Station Theft: तलाशा जा रहा बदमाशों का कनेक्शन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि उनका संबंध किसी संगठित चोरी गिरोह से है या नहीं। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने पहले भी ट्रेनों में चोरी की अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।

यह पूरी कार्रवाई पोस्ट कमांडर आरपीएफ टाटानगर एवं जीआरपी थाना प्रभारी के पर्यवेक्षण में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने की।

इसे भी पढ़ें – विसरा रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, विनीता सिंह की संदिग्ध मौत निकली हत्या, पति पर केस दर्ज

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

You may also like
Jamshedpur News: भव्य होगा पूर्वी सिंहभूम का जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, गोपाल मैदान में सुबह 9:05 बजे होगा ध्वजारोहण, नो एंट्री के साथ बंद रहेंगी शराब की दुकानें
मध्य अगस्त तक जिले में लहलहाने लगेगी धान की फसल, तेजी से चल रहा रोपनी का काम
बोड़ाम में बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़, अराजक तत्वों पर FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
विसरा रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, विनीता सिंह की संदिग्ध मौत निकली हत्या, पति पर केस दर्ज

Leave a Reply