Boram (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुई विवाहिता विनीता सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में विसरा जांच रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा (Boram Murder) किया है। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि विनीता सिंह की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने यूडी केस को हत्या के मामले में बदलते हुए पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (Boram Murder ) कर ली है।
पुलिस के अनुसार बोड़ाम थाना क्षेत्र के बाघरा गांव स्थित झिझिरगोड़ा टोला में रहने वाली विनीता सिंह की मौत के बाद ससुराल पक्ष ने दावा किया था कि उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की है। मामले में प्रारंभिक तौर पर यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था और विसरा जांच के लिए भेजा गया था।
हाल ही में आई विसरा रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि विनीता सिंह के शरीर पर किसी कड़े और कुंद (भोथरे) हथियार से गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। इन्हीं चोटों के कारण उनकी मौत हुई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की और हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
Boram Murder: मृतका के पिता के आवेदन पर FIR
मृतका के परिजन सुरेश प्रसाद वर्मा की लिखित शिकायत पर बोड़ाम थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। विनीता सिंह मूल रूप से गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के धीरोसिंगा गांव की रहने वाली थीं। उनकी शादी बोड़ाम के झिझिरगोड़ा निवासी सदानंद सिंह से हुई थी।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में युवती की मौत के बाद NHRC पहुंचा मामला, स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे गंभीर सवाल
Boram Murder: पति को बनाया गया हत्यारोपी
पुलिस ने विनीता सिंह के पति सदानंद सिंह को इस मामले में आरोपी बनाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




