Jamshedpur : छात्र आंदोलन की सफलता के बाद बाबर खान फैंस क्लब, जमशेदपुर ने इसे छात्रों की एकजुटता, संघर्ष और बलिदान की ऐतिहासिक जीत (Jamshedpur Students Protest) बताया है। क्लब की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आंदोलन से पहले सरकारी व्यवस्था की विफलता के कारण कई छात्रों की जान चली गई। ऐसे सभी दिवंगत छात्रों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का समय आ गया है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे जहां भी हों, वहीं खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
क्लब ने बताया कि CJP के आह्वान पर 26 जुलाई की शाम देशभर में कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा। कैंडल मार्च के समापन के बाद दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी (Jamshedpur Students Protest) रखा जाएगा।
इसे भी पढ़ें – Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
बाबर खान फैंस क्लब ने आम नागरिकों से इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि यह उन छात्रों के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है, जिन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में अपनी जान गंवाई।




