Home > Crime > DD Bar Murder Case: नीरज सिंह की जमानत पर अदालत में बहस, अभियोजन ने किया कड़ा विरोध

DD Bar Murder Case: नीरज सिंह की जमानत पर अदालत में बहस, अभियोजन ने किया कड़ा विरोध

Jamshedpur (Jharkhand) : चर्चित डीडी बार हत्याकांड में आरोपी भाजपा नेता एवं डीडी बार संचालक नीरज सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में सुनवाई (Jamshedpur DD Bar Murder) हुई। सुनवाई के दौरान बचाव और अभियोजन पक्ष के बीच विस्तृत कानूनी बहस हुई।

बचाव पक्ष ने अदालत के समक्ष दलील दी कि नीरज सिंह के खिलाफ ऐसा कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य उपलब्ध नहीं है, जिससे उनकी घटना में सीधी संलिप्तता साबित हो सके। इसलिए उन्हें जमानत का लाभ दिया जाना (Jamshedpur DD Bar Murder) चाहिए।

दूसरी ओर अभियोजन पक्ष ने जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया। अभियोजन ने पुलिस की केस डायरी और अब तक की जांच में जुटाए गए तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि मामला अत्यंत गंभीर है। ऐसे में आरोपी को जमानत देना जांच और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। इस आधार पर अदालत से जमानत याचिका खारिज करने का आग्रह किया गया।

उल्लेखनीय है कि करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की। रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें – होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका की दखल नहीं होगी बर्दाश्त, ईरान की कड़ी चेतावनी

गौरतलब है कि 27 जून की रात हुई हिमांशु सिंह की हत्या ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी। पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है और अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी एवं आत्मसमर्पण हो चुका है। मामले की जांच जारी है, जबकि नीरज सिंह की जमानत याचिका पर अदालत का फैसला अभी आना बाकी है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply