Home > Crime > जमशेदपुर में नदी किनारे मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से सनसनी; मानगो पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर में नदी किनारे मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से सनसनी; मानगो पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित कालीघाट और भैंस घाट के बीच गुरुवार सुबह नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव (Mango Murder) मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने के बाद हत्या की आशंका (Mango Murder) जताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह कुछ लोग घाट की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी के पास संदिग्ध हालत में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बाद तत्काल मानगो थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें – बारीडीह में महिला से चेन छिनतई, पीछा करने पर बदमाशों ने दिखाई पिस्टल

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही हत्या, दुर्घटना या अन्य किसी कारण से मौत हुई है, इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। झारखंड के जमशेदपुर में हुई इस घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

You may also like
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी

Leave a Reply