Home > Crime > जमशेदपुर में ब्राउन शुगर पकड़े जाने से पहले ही उड़ा दिया था माल, 175 पुड़िया के साथ पांच गिरफ्तार+VDO

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर पकड़े जाने से पहले ही उड़ा दिया था माल, 175 पुड़िया के साथ पांच गिरफ्तार+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश (Jamshedpur Brown Sugar Smuggling) किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 175 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर का कुल वजन 26.84 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये (Jamshedpur Brown Sugar Smuggling) आंकी गई है।

गौरतलब है कि पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के गांधी नगर बस्ती निवासी संतोष सिंह कपाली इलाके से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने संतोष सिंह के घर से 124 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की। मौके से संतोष सिंह और उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने नेटवर्क के अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई की।

पुलिस ने गोविंदपुर इलाके से गौरव कुमार उर्फ अमर और अमित कुमार को 39 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। वहीं मानगो क्षेत्र से मुख्य पैडलर संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली को 12 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दबोचा गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपी पहले भी नशे के कारोबार में जेल जा चुके हैं और संगठित तरीके से अंतरजिला स्तर पर ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से जमशेदपुर के कई थाना क्षेत्रों में सक्रिय एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है।

गौरतलब है कि इसी सप्ताह सरायकेला जिले के कपाली इलाके से करीब 16.50 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद हुई थी। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध उसी सिंडिकेट से जुड़ा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर में हैरान करने वाली गुंडई, 8 साल के बच्चे को खिलाया बैट्री का मसाला

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। फिलहाल पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच जारी है।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद

Leave a Reply