Home > Education > जमशेदपुर में दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक, घर ले जा सकेंगे किताबें

जमशेदपुर में दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक, घर ले जा सकेंगे किताबें

Sakchi DGM Library

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के साकची स्थित स्ट्रेट माइल रोड पर दिनशाव मेमोरियल म्युनिसिपल भवन में दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी (Sakchi DGM Library) का शुभारंभ किया गया है। यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों के लिए एक आधुनिक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित की गई है, जहां शांत वातावरण के साथ लगभग 8 हजार पुस्तकों (Sakchi DGM Library) का समृद्ध संग्रह उपलब्ध है।

लाइब्रेरी प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है, जिससे पाठकों को सुविधाजनक समय में अध्ययन का अवसर मिल सके। यहां सदस्यता के लिए एकमुश्त पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। 6 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए 100 रुपये, 16 से 25 वर्ष के छात्रों के लिए 300 रुपये, 25 से 60 वर्ष के वयस्कों के लिए 500 रुपये और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 100 रुपये शुल्क तय किया गया है।

इच्छुक लोग QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सीधे लाइब्रेरी पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं।

पाठकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब लाइब्रेरी में पुस्तक निर्गमन सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इसके तहत पंजीकृत सदस्य किताबें अपने घर ले जाकर पढ़ सकेंगे। इसके लिए अलग से मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया है।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने अमेरिका का अत्याधुनिक F-35 फाइटर जेट मार गिराया, IRGC ने जारी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें, पायलट भी पकड़ा गया

बच्चों के लिए 50, 120 और 550 रुपये, छात्रों के लिए 100, 270 और 1100 रुपये, वयस्कों के लिए 150, 420 और 1700 रुपये तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए 120, 330 और 1300 रुपये शुल्क तय किया गया है। सामाजिक समावेशन को ध्यान में रखते हुए दिव्यांगजनों के लिए सदस्यता पूरी तरह निशुल्क रखी गई है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उम्मीद जताई है कि इस लाइब्रेरी से शहर में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और यह विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञान केंद्र के रूप में उभरेगी। उन्होंने लाइब्रेरी प्रबंधन द्वारा शुरू की गई पुस्तक घर ले जाने की सुविधा को सराहनीय पहल बताया।

इसे भी पढ़ें – आजाद नगर में दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, कराई गई परेड+VDO

जमशेदपुर की दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में सदस्यता लेकर अब घर ले जाएं किताबें, छात्रों और नागरिकों के लिए आधुनिक अध्ययन सुविधा उपलब्ध।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply