Home > Jamshedpur > साकची गुरुद्वारा विवाद पर हाईकोर्ट की मुहर, निशान सिंह प्रधान पद पर बरकरार+VDO

साकची गुरुद्वारा विवाद पर हाईकोर्ट की मुहर, निशान सिंह प्रधान पद पर बरकरार+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (Sakchi Gurudwara)को लेकर चल रहा विवाद अब पूरी तरह थम गया है। झारखंड उच्च न्यायालय के फैसले के बाद प्रधान सरदार निशान सिंह ने इसे सत्य की जीत बताया है और स्पष्ट किया है कि वे मुख्य सेवादार के रूप में अपने पद पर बने रहेंगे।

बुधवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरदार निशान सिंह और वरीय अधिवक्ता केएम सिंह ने विपक्ष पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने कहीं भी नए सिरे से चुनाव कराने का निर्देश नहीं दिया है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर लोगों को भ्रमित कर रहा था।

वरीय अधिवक्ता केएम सिंह ने जानकारी दी कि न्यायमूर्ति आनंद सेन की एकलपीठ‌ (Sakchi Gurudwara) ने मामले की सुनवाई के बाद साफ कर दिया कि चुनाव प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। ऐसे में इस रिट याचिका में अब कोई मुद्दा शेष नहीं रह जाता। अदालत ने यह भी कहा कि यदि कोई पक्ष चुनाव परिणाम से असंतुष्ट है, तो वह विधि के अनुसार सिविल न्यायालय में अपील कर सकता है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले गुंडों पर सख्ती : 151 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला रोड रोलर+VDO

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है और सरदार निशान सिंह का प्रधान पद बरकरार रहेगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply