Home > Crime > बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO

बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के कई जिलों में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकियों (Jamshedpur Bomb Threat) के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में जमशेदपुर में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान XLRI Jamshedpur को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने एहतियातन अदालत परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

बुधवार को सिटी एसपी Kumar Shivashish ने जमशेदपुर कोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डीएसपी हेडक्वार्टर वन भोला प्रसाद, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कोर्ट परिसर में तैनात जवानों को सख्त निर्देश दिए गए कि आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जाए और बिना जांच किसी को भी परिसर में प्रवेश न दिया जाए।

सिटी एसपी ने कोर्ट के गेट नंबर एक से लेकर गेट नंबर तीन तक सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के लिए कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस जवानों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

सिटी एसपी ने बताया कि XLRI Jamshedpur को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल (Jamshedpur Bomb Threat) के पीछे किसी अराजक तत्व की शरारत होने की आशंका है। धमकी मिलने के बाद संस्थान की तलाशी भी ली गई थी, लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं भी इस तरह की धमकी मिलती है तो घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ऐसे मामलों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। साथ ही जिस व्यक्ति ने धमकी भरा ई-मेल भेजा है, उसकी पहचान करने की प्रक्रिया भी जारी है।

सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार ने स्पष्ट किया कि जमशेदपुर कोर्ट को सीधे तौर पर कोई धमकी नहीं मिली है। मंगलवार को XLRI Jamshedpur को मिली धमकी को देखते हुए एहतियातन यह निरीक्षण और सुरक्षा समीक्षा की गई है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime: तड़ीपार अपराधी चटनी डॉन उर्फ प्रिया सिंह गिरफ्तार, ड्रग्स और गैंग बनाने की कर रही थी तैयारी+VDO

आज होगी इमरजेंसी बैठक

सिटी एसपी Kumar Shivashish ने बताया कि गुरुवार को पुलिस की एक इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में शहर के सभी प्रमुख संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply