Home > Jamshedpur > महिला दिवस पर कदमा में भव्य सम्मान समारोह, सफाई कर्मियों से लेकर मेयर तक होंगी सम्मानित

महिला दिवस पर कदमा में भव्य सम्मान समारोह, सफाई कर्मियों से लेकर मेयर तक होंगी सम्मानित

Jamshedpur (Jharkhand) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Jamshedpur Women’s Day) के अवसर पर 8 मार्च को जमशेदपुर के कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान में भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि समारोह (Jamshedpur Women’s Day) में शहर की महिला सफाई कर्मियों के साथ-साथ मानगो की मेयर सुधा गुप्ता और जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और पूर्व सांसद सुमन महतो के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

समारोह के दौरान समाज सेवा, शिक्षा, महिला जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं को पहचान और सम्मान देना है, जो समाज के विकास और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें – मनीफीट चौक पर चला बुलडोजर, 16 दुकानें ध्वस्त; विरोध में धरने पर बैठे दुकानदार+VDO

इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समाज में उनकी भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी, ताकि महिला सशक्तिकरण को और अधिक मजबूती मिल सके।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply