Home > Jamshedpur > मनीफीट चौक पर चला बुलडोजर, 16 दुकानें ध्वस्त; विरोध में धरने पर बैठे दुकानदार+VDO

मनीफीट चौक पर चला बुलडोजर, 16 दुकानें ध्वस्त; विरोध में धरने पर बैठे दुकानदार+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान ( Jamshedpur Encroachment Removal)के तहत मनीफीट चौक पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर गरज उठा। जमशेदपुर अंचल कार्यालय की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 16 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और प्रभावित दुकानदारों में नाराजगी फैल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अंचल कार्यालय की ओर से उन्हें 2 मार्च को नोटिस दिया गया था, लेकिन इतनी जल्दी बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें सामान हटाने तक का पर्याप्त समय नहीं दिया।

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जब ये दुकानें बन रही थीं तब अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि सरकारी जमीन पर पहले दलालों और अधिकारियों की मिलीभगत से कब्जा कराया जाता है और बाद में उसी पर बुलडोजर चलाकर ( Jamshedpur Encroachment Removal) कार्रवाई की जाती है, जिससे आम लोग नुकसान उठाते हैं

25 साल से चला रहे थे दुकान

दुकानदारों का दावा है कि वे करीब 25 वर्षों से यहां दुकान चला रहे थे। अचानक हुई इस कार्रवाई से उन्हें अपना सामान निकालने का भी मौका नहीं मिल पाया। बुलडोजर की कार्रवाई में एक ढाबा भी तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि ढाबा संचालक ने बगल की खाली जमीन पर गिट्टी और बालू का कारोबार भी शुरू कर रखा था, जिसे हटाने का निर्देश दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब एक बजे टाटा स्टील और जेएनएसी के अधिकारी पुलिस बल के साथ मनीफीट चौक पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

 विरोध में बैठे दुकानदार

अभियान शुरू होते ही दुकानदारों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने विरोध जताना शुरू कर दिया। हालांकि मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहने के कारण वे ज्यादा विरोध नहीं कर सके। बाद में सभी प्रभावित दुकानदार धरने पर बैठ गए।

इसे भी पढ़ें –ईरान में नए सर्वोच्च नेता के चयन की प्रक्रिया तेज, विशेषज्ञ सभा ने तैयार की शॉर्टलिस्ट

दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों को गैरकानूनी तरीके से तोड़ा गया है और उन्हें सामान निकालने तक की मोहलत नहीं दी गई। वहीं प्रशासन का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान अंचल अधिकारी मनोज कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन के मुताबिक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई देर शाम तक जारी रह सकती है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply