Home > Crime > Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे अस्पताल में वृद्धा की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे अस्पताल में वृद्धा की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Jamshedpur: जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे अस्पताल में इलाज के दौरान एक वृद्धा की मौत के बाद जमकर हंगामा (Tatanagar Hospital Protest) हुआ। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में विरोध जताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले (Tatanagar Hospital Protest) की जांच शुरू कर दी है।

Tatanagar Hospital Protest: हलुदबनी की रहने वाली थी वृद्धा

मृतक वृद्धा परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी की रहने वाली बताई जा रही है। वृद्धा के पुत्र राजेश प्रसाद ने बताया कि उनकी 70 वर्षीय मां को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए टाटानगर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने ठीक से इलाज नहीं किया, जिससे उनकी मां की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उनकी मौत हो गई।

 मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित

वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें – सीतारामडेरा में दिव्यांग युवक ने कीटनाशक खाकर दी जान, छह महीने पहले ट्रेन हादसे में कट गए थे हाथ-पैर+VDO

मारपीट का भी आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ की ओर से उनके साथ मारपीट भी की गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों से बात की।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply