Home > Jamshedpur > राष्ट्रपति के जमशेदपुर दौरे से पहले अतिक्रमण पर सख्ती, शहर में चला बुलडोजर अभियान

राष्ट्रपति के जमशेदपुर दौरे से पहले अतिक्रमण पर सख्ती, शहर में चला बुलडोजर अभियान

President Jamshedpur Visit

Jamshedpur (Jharkhand ) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे (President Jamshedpur Visit) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक हर स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी कड़ी में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। साकची स्ट्रेट माइल रोड से लेकर बारिडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज परिसर (President Jamshedpur Visit) तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई तेज हो गई है। जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम बुलडोजर व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अस्थायी दुकानों, ठेलों और अवैध निर्माणों को हटवा रही है, ताकि राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही में किसी तरह की बाधा न आए।

इसे भी पढ़ें – मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया में आज सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान, 281 बूथों पर पूरी तैयारी +VDO

President Jamshedpur Visit: ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति दौरे के मद्देनज़र ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। पूरे रूट पर साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, लाइटिंग और सुरक्षा चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी रखे हुए हैं और रोज़ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकें हो रही हैं।

 मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में अंतिम चरण की तैयारी

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति का मुख्य कार्यक्रम बारिडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पिछले साल दिसंबर में जमशेदपुर आई थीं। तब वह करनडीह आदिवासी समुदाय के कार्यक्रम में गई थीं।‌ इसके बाद वह आदित्यपुर में एनआइटी गई थीं। तब भी प्रशासन ने काफी इंतजाम किया था।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply