Home > Jamshedpur > झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: 100 प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी, चुनावी सरगर्मी तेज

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: 100 प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी, चुनावी सरगर्मी तेज

Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल (Jharkhand State Bar Counsel) चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। काउंसिल चुनाव में मतदान 12 मार्च 2026 को प्रस्तावित है। इसकी फाइनल प्रत्याशी सूची बुधवार को प्रकाशित कर दी गई है।

Jharkhand State Bar Counsel की इस सूची के अनुसार पूरे झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 100 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें 25 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। इस बार 23 पदों पर चुनाव होगा। इनमें 18 पुरुष और 5 महिला प्रत्याशी निर्वाचित होंगे, जबकि 2 महिला प्रत्याशियों को मनोनीत किया जाएगा।

Jharkhand State Bar Counsel Election

Jharkhand State Bar Counsel Election

इस चुनाव में जमशेदपुर जिला बार संघ के कुल 12 सदस्य भी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 9 पुरुष और 3 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी काफी तेज देखी जा रही है।

बुधवार को इस संबंध में विस्तृत जानकारी राजेश कुमार शुक्ला, वाइस चेयरमैन, झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने सभी अधिवक्ताओं को दी। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात की, छोटे भाई-बहनों को आशीर्वाद दिया, मित्रों व वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मिलकर आगामी चुनाव में समर्थन और आशीर्वाद मांगा।

इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती: डीलरों के स्टॉक यार्ड में लगेंगे CCTV कैमरे

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता हरेंद्र सिंह चौहान, त्रिलोकी नाथ ओझा, के.के. सिन्हा, दिनेश नारायण सिंह, रमाशंकर पांडे, अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, विजय शंकर पाठक, निलेश कुमार, जन्मेजय सिंह, संजय सिंह, देवाशीष पात्रा सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ में रक्षा सूत्र का अनूठा पल, अधिवक्ता दीपा सिंह ने पांचवीं बार अक्षय कुमार झा को बांधी राखी
जमशेदपुर जिला बार संघ में अंतिम सोमवारी पर गूंजा हर-हर महादेव, प्राची प्रदीप्ति की जीत पर अधिवक्ताओं ने दिया आशीर्वाद
जमशेदपुर जिला बार संघ ने अधिवक्ताओं के हित में बढ़ाई सहायता राशि, 1 सितंबर से कोर्ट परिसर में खुलेगा काउंटर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply