Jamshedpur (Jharkhand) : देहरादून में हुए चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड ( Jamshedpur Vikram Sharma Murder) की परतें तेजी से खुल रही हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस सनसनीखेज वारदात को एक नहीं, बल्कि कई गैंगस्टरों ने मिलकर अंजाम दिया। शूटर, हथियार सप्लायर और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वालों की भूमिकाएं पहले से तय थीं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, (Jamshedpur Vikram Sharma Murder) सीसीटीवी फुटेज में तीन शूटर स्पष्ट दिखे हैं। किसी ने शूटरों को देहरादून तक पहुंचाया, किसी ने हथियार उपलब्ध कराए, जबकि किसी अन्य ने ठहरने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था संभाली। यह हत्या पहले से रची गई साजिश के तहत योजनाबद्ध तरीके से की गई।
जांच एजेंसियों को साजिशकर्ताओं और हत्यारोपियों के बारे में अहम जानकारियां मिली हैं। साजिश कहां रची गई और किस गिरोह की सीधी भूमिका रही, यह लगभग साफ हो चुका है। इसी कड़ी में उत्तराखंड एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। खासकर झारखंड में कई स्थानों पर छापेमारी की गई है, जहां से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस का दावा है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द होगी, जिसके बाद पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। वहीं, देहरादून के एसपी ने वाराणसी से शूटरों की गिरफ्तारी की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ गिरफ्तारियां जरूर हुई हैं, लेकिन वे अन्य स्थानों से की गई हैं। जांच निर्णायक मोड़ पर है।
इसे भी पढ़ें – विक्रम शर्मा हत्याकांड: जमशेदपुर के नए गैंग का नाम आया सामने, दुमका जेल से रची गई थी साजिश
सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड एसटीएफ की टीमें झारखंड में कैंप कर झारखंड पुलिस के साथ समन्वय में दिन-रात कार्रवाई कर रही हैं। एसपी ने यह भी बताया कि मृतक के भाई अरविंद शर्मा से पूछताछ जारी है, हालांकि फिलहाल उसकी किसी भूमिका पर ठोस निष्कर्ष नहीं निकला है।




