Home > Jamshedpur > कीनन स्टेडियम में मीडिया कप का रोमांच, दलमा इलेवन की 14 रन से जीत, दोमुहानी ने कालीमाटी को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त

कीनन स्टेडियम में मीडिया कप का रोमांच, दलमा इलेवन की 14 रन से जीत, दोमुहानी ने कालीमाटी को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त

Jamshedpur Media Cup Cricket Tournament

Jamshedpur (Jharkhand) : कीनन स्टेडियम में रविवार को खेले गए मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबलों ने दर्शकों को भरपूर रोमांच दिया। टूर्नामेंट के पहले मैच में दलमा इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जुबली इलेवन को 14 रन से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में दोमुहानी इलेवन ने कालीमाटी इलेवन को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से मात दी।

पहला मुकाबला : दलमा इलेवन बनाम जुबली इलेवन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दलमा इलेवन ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 150 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। बुलंद इकबाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 66 रन बनाए, वहीं अमित केसरी ने 18 गेंदों पर तेज 32 रन जोड़े।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुबली इलेवन 15 ओवर में 136 रन ही बना सकी। चाणक्य ने 50 रन और कुंवर हेंब्रम ने 29 रन की पारी खेली, लेकिन टीम जीत तक नहीं पहुंच सकी। दलमा इलेवन ने यह मुकाबला 14 रन से अपने नाम किया। बुलंद इकबाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला : दोमुहानी बनाम कालीमाटी इलेवन

दूसरे मैच में कालीमाटी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 109 रन बनाए। रत्नेश तिवारी ने 33 और रोहित ने 32 रन का योगदान दिया। जवाब में दोमुहानी इलेवन ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 11.2 ओवर में ही 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभदर्शी ने 28 गेंदों पर शानदार 50 रन बनाए, जबकि आशुतोष ने 38 रन की तेज पारी खेली। शुभदर्शी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। लगातार रोमांचक मुकाबलों से मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उत्साह और भी बढ़ गया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply