Home > Crime > परसुडीह में बंद घर में चोरी: लाखों के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर+VDO

परसुडीह में बंद घर में चोरी: लाखों के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर+VDO

Jamshedpur (Jharkhand ) के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गोविंदपुर के खखरीपाड़ा स्थित हरे कृष्णा स्टेट में बंद पड़े एक घर को चोरों ने निशाना (Parsudih Theft) बनाया। यह घर बबीता सिंह का बताया जा रहा है। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपये मूल्य के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

 Parsudih Theft : दिल्ली में हैं गृहस्वामिनी, रविवार को लौटेंगी जमशेदपुर

घटना के समय बबीता सिंह दिल्ली में थीं। वह रविवार को जमशेदपुर पहुंचेंगी, जिसके बाद ही चोरी गए सामान और जेवरात की वास्तविक कीमत का आकलन हो सकेगा। उनके लौटने के बाद परसुडीह थाने में औपचारिक शिकायत (Parsudih Theft) दर्ज कराई जाएगी।

घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अपने भतीजे और भाजपा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित सिंह को सूचित किया। सूचना पाकर अमित सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

 चाचा-चाची के जेवर भी ले गए चोर

अमित सिंह ने बताया कि उनके चाचा का पहले ही निधन हो चुका है। चोर चाचा की सोने की चेन, चाची की चेन, झुमका समेत अन्य गहने और कीमती सामान ले गए हैं। उन्होंने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें – झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नगर निकाय चुनाव के लिए समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की जानें कौन कहां से बना उम्मीदवार

उन्होंने कहा कि लोग मेहनत से कमाई कर अपने लिए जेवरात और सामान खरीदते हैं, लेकिन चोर आसानी से ताला तोड़कर सब कुछ ले जाते हैं, जो बेहद दुखद है।फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Dhatkidih Loot Attempt: धतकीडीह में नकाबपोश महिला ने घर में घुसकर किया लूट का प्रयास, शोर मचने पर आभूषण छोड़कर भागी

Leave a Reply