Jamshedpur (Jharkhand) : ड्राइवरों के उचित मानदेय की मांग को लेकर 11 फरवरी को प्रस्तावित चक्का जाम हड़ताल (Jamshedpur Vendor Dispute) से ठीक पहले जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद यूनियन सदस्यों में आक्रोश का माहौल है।
मंगलवार रात बर्मामाइंस स्थित यूनियन कार्यालय (Jamshedpur Vendor Dispute) के पास मुख्य सड़क पर करीब 20 लोगों का समूह अचानक पहुंचा और जयकिशोर सिंह पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही यूनियन के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल जयकिशोर सिंह को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जयकिशोर सिंह ने आरोप लगाया है कि कंपनी के पदाधिकारी अजित वर्मा से जुड़े लोगों और टाटा कंपनी के कुछ वेंडरों ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि ड्राइवरों के मानदेय बढ़ाने को लेकर चल रहे आंदोलन को कमजोर करने और चक्का जाम को विफल करने की नीयत से यह साजिश रची गई है।
इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति के शिलान्यास स्थल पर जमीन विवाद, रैयत हेम महतो की जमीन लौटाने की मांग तेज+VDO
इधर, घटना के बाद यूनियन कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।




