Home > Jamshedpur > कांग्रेस से सस्पेंड होते ही भावुक हुईं जेबा खान, बन्ना गुप्ता पर लगाया दबाव की राजनीति का आरोप+VDO

कांग्रेस से सस्पेंड होते ही भावुक हुईं जेबा खान, बन्ना गुप्ता पर लगाया दबाव की राजनीति का आरोप+VDO

Jamshedpur (Jharkhand): मानगो नगर निगम मेयर चुनाव ( Mango Mayor Election) से पहले कांग्रेस में अंदरूनी घमासान खुलकर सामने आ गया है। मेयर पद की दावेदार जेबा खान उर्फ शाइस्ता परवीन को पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद वह सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फूट-फूट कर रो पड़ीं। मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर संगठन पर दबाव बनाकर कार्रवाई कराने का गंभीर आरोप लगाया।

प्रेस वार्ता शुरू होते ही जेबा खान भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वह वर्षों से कांग्रेस की सच्ची कार्यकर्ता रही हैं, राहुल गांधी की पदयात्रा में भी शामिल हुईं, लेकिन उन्हें साजिश के तहत पार्टी से बाहर किया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके निलंबन के पीछे मंत्री बन्ना गुप्ता का दबाव है।

जेबा ने पत्रकारों को एक तस्वीर भी दिखाई, जिसमें बन्ना गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि “जो नेता पार्टी के लिए समर्पित नहीं हैं, उनके कहने पर मुझे सजा दी गई।”

नामांकन के बाद बढ़ा विवाद

दरअसल, कांग्रेस ने मानगो नगर निगम मेयर पद ( Mango Mayor Election) के लिए बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता को आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। इसके बावजूद जेबा खान ने भी नामांकन दाखिल कर दिया। पार्टी नेताओं ने उन्हें नाम वापस लेने के लिए समझाया, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने की जिद नहीं छोड़ी।पार्टी का कहना है कि यह अनुशासनहीनता है, जबकि जेबा खान का तर्क है कि यह स्थानीय चुनाव है और जनता को विकल्प मिलना चाहिए।

छह साल के लिए निलंबन

कांग्रेस के झारखंड सह प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए जेबा खान को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया। इसके बाद से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

इसे भी पढ़ें – मानगो नगर निगम चुनाव: पार्टी विरोधी गतिविधियों पर जेबा खान 6 साल के लिए कांग्रेस से निलंबित, जानिए पूरा विवाद

2014 से सक्रिय राजनीति में, पति को मिले थे 1776 वोट

जेबा खान 2014 में उस समय चर्चा में आई थीं जब उनके पति फिरोज खान, जो झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी थे, नामांकन के बाद जेल चले गए थे। तब जेबा ने चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि चुनाव में भाजपा के सरयू राय विजयी रहे थे। अब जेबा खान का कहना है कि उनका भविष्य जनता तय करेगी और वह भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।

इसे भी पढ़ें – मानगो दंगा के आरोपी कांग्रेस के नेता आफताब सिद्दीकी जेल से रिहा होकर पहुंचे घर, बोले बन्ना गुप्ता तय करेंगे कहां रहना है कहां जाना है + वीडियो

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply