Jamshedpur : जमशेदपुर में टाटा कंपनी के लिए माल ढुलाई का काम करने वाले ट्रेलर चालकों ने अपने अधिकारों को लेकर बड़ा मूवमेंट छेड़ने (Jamshedpur Truck Trailer Strike) का ऐलान किया है। जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन ने 11 फरवरी को चक्का जाम स्ट्राइक (Jamshedpur Truck Trailer Strike) करने की घोषणा की है। इससे कंपनी का प्रोडक्शन पूरी तरह प्रभावित हो सकता है।
बुधवार को यूनियन की तरफ से ड्राइवरों के साथ एक मीटिंग आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में ड्राइवर शामिल हुए। मीटिंग में सभी ने एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने और मूवमेंट को सफल बनाने की स्ट्रेटेजी तैयार की।
यूनियन के प्रेसिडेंट जय किशोर सिंह ने कहा कि झारखंड गवर्नमेंट ने जो मिनिमम सैलरी ड्राइवरों के लिए फिक्स की है, वह उन्हें नहीं दी जा रही है। इसके अलावा, कंपनी का पार्किंग सिस्टम बेहद खराब और नारकीय सिचुएशन में है। ड्राइवरों से मेडिकल जांच के नाम पर इल लीगल वसूली की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों की सैलरी और हितों को नजरअंदाज कर टेंडर प्रॉसेस पूरा किया गया है। इससे ड्राइवरों में भारी नाराजगी है।
इन्हीं डिमांड्स को लेकर यूनियन ने टाटा स्टील से जुड़े प्रमुख स्थलों टाटा स्टील पार्किंग, ट्यूब पार्किंग, टिनप्लेट पार्किंग और सीआरएम बारा पार्किंग गेट को जाम कर स्ट्राइक करने का निर्णय लिया है। यूनियन का कहना है कि जब तक उनकी डिमांड्स पूरी नहीं होंगी, मूवमेंट जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें – धतकीडीह में चोरों ने एक ही रात दो बंद घरों से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाए+VDO
इस प्रस्तावित से स्ट्राइक से टाटा कंपनी के प्रोडक्शन और सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।




