Home > Crime > जमशेदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, सीतारामडेरा पुलिस ने दो युवक किए गिरफ्तार

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, सीतारामडेरा पुलिस ने दो युवक किए गिरफ्तार

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर में नशाखोरी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर लगातार कार्रवाई (Jamshedpur Crime ) की जा रही है। इसी क्रम में 8 जनवरी 2026 की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेय घाट शौचालय के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निगरानी में तथा पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने रात करीब 9:25 बजे पाण्डेय घाट शौचालय के पास छापामारी की। पुलिस को देखते ही वहां बैठे युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने खदेड़कर दो युवकों को मौके से गिरफ्तार (Jamshedpur Crime) कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोरन सिंह सवैया और शनि मुन्दुझ्या के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 16 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन 2.92 ग्राम है, तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें – आदित्यपुर में सीएम बोले – चार साल में झारखंड को मिलेंगे 20 मेडिकल कॉलेज, आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त शनि मुन्दुझ्या का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में चाईबासा मुफस्सिल रेलवे थाना में साल 2024 में रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम, 1966 के तहत दर्ज केस में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply