Home > Entertainment > जमशेदपुर में 9 से 11 जनवरी तक मेगा डॉग शो, 326 वर्ल्ड-क्लास डॉग्स का होगा जलवा

जमशेदपुर में 9 से 11 जनवरी तक मेगा डॉग शो, 326 वर्ल्ड-क्लास डॉग्स का होगा जलवा

Jamshedpur  : स्वान प्रेमियों के लिए जमशेदपुर में एक बार फिर खास आयोजन होने जा रहा है। जमशेदपुर केनेल क्लब के तत्वावधान में 9 से 11 जनवरी तक तीन दिवसीय मेगा डॉग शो (Jamshedpur Dog Show) का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी मैदान में होगी, जहां देश और विदेश से आए वर्ल्ड-क्लास डॉग्स अपनी खूबसूरती, अनुशासन और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमशेदपुर केनेल क्लब की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन ने बताया कि इस आयोजन में कुल 326 डॉग्स हिस्सा लेंगे। इनमें जमशेदपुर केनेल क्लब से जुड़े 38 स्वान भी शामिल हैं। डॉग शो (Jamshedpur Dog Show) के दौरान 43 अलग-अलग डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ब्रीड के स्वान दर्शकों को देखने को मिलेंगे।

तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान ओबीडिएंस प्रतियोगिता, लैब्राडोर स्पेशलिटी शो, बीगल स्पेशलिटी शो और ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप शो का आयोजन किया जाएगा।

रुचि नरेंद्रन के अनुसार, ओबीडिएंस प्रतियोगिता को देश की सबसे प्रतिष्ठित कैनाइन प्रतियोगिताओं में गिना जाता है। इस वर्ष इसमें कुल 39 डॉग्स भाग ले रहे हैं, जिनमें 20 डॉग्स पोस्ट-ग्रेजुएट लेवल की प्रतिस्पर्धा में उतरेंगे। वहीं 7 डॉग्स साथी मूल्यांकन श्रेणी में शामिल होंगे, जिनका उपयोग सेवा और चिकित्सकीय कार्यों में किया जाता है।

चैम्पियनशिप शो में बेस्ट इन शो के खिताब के लिए डॉग्स अपनी उत्कृष्ट बनावट, वंशावली, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। तिब्बती मास्टिफ, चाउचाउ, डोगो अर्जेंटिनो और इंग्लिश सेटर जैसी विदेशी नस्लों के साथ-साथ भारतीय देसी नस्लें भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कारवां हाउंड, कोंबाई, मुधोल हाउंड, पश्मी और राजापलायम जैसी नस्लें भारतीय कैनाइन विरासत को मजबूती से प्रस्तुत करेंगी।

इसे भी पढ़ें – मानगो में गोवंश तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, इनोवा जब्त; ड्राइवर समेत चार पर मामला दर्ज

इस डॉग शो को जज करने के लिए भारत से फिलिप बट और फिनलैंड से इरिना पोलेटाएवा जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त जज मौजूद रहेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन न केवल स्वान प्रेमियों बल्कि बच्चों और परिवारों के लिए भी खास अनुभव होगा और जमशेदपुर के साथ-साथ झारखंड को कैनाइन स्पोर्ट्स के नक्शे पर नई पहचान दिलाएगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply