Home > Education > शीतलहर के चलते झारखंड में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, 6 से 8 जनवरी तक सभी विद्यालय बंद

शीतलहर के चलते झारखंड में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, 6 से 8 जनवरी तक सभी विद्यालय बंद

Ranchi : झारखंड में कड़ाके की ठंड और लगातार बढ़ रही शीतलहर को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत (School Closed In Jharkhand) दी है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर राज्य के सभी विद्यालयों में 6 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक कक्षाएं स्थगित (School Closed In Jharkhand) करने का निर्णय लिया है।

यह आदेश राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। प्री-नर्सरी, नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए इस अवधि में स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे।

हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। उन्हें ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा।

विभागीय आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन विद्यालयों में इस अवधि के दौरान प्री-बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां संबंधित सक्षम प्राधिकार अपने विवेक से परीक्षा आयोजन को लेकर निर्णय ले सकेंगे। इस आदेश को विभागीय सचिव की स्वीकृति प्राप्त है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ नीचे, 2024 की तुलना में 2025 में चोरी और फायरिंग की घटनाओं में आई कमी+VDO

गौरतलब है कि राज्य में पहले से शीतकालीन अवकाश चल रहा था और सभी स्कूल 5 जनवरी को खुलने वाले थे। लेकिन शीतलहर की गंभीरता को देखते हुए पहले 5 और 6 जनवरी को छुट्टी घोषित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 8 जनवरी तक कर दिया गया है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply