Jamshedpur (Jharkhand) : नववर्ष 2026 के जश्न को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सख्त कदम (Jamshedpur No Entry ) उठाए हैं। शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात बनाए रखने के उद्देश्य से 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नो-एंट्री लागू रहेगी।
साकची से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पियूष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने बताया कि 31 दिसंबर को शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक तथा 1 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि यात्री बसों को इस प्रतिबंध (Jamshedpur No Entry) से छूट दी गई है।
प्रशासन ने नववर्ष के दौरान भीड़ और सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों का भी उपयोग कराया जाएगा।




