Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और पुलिस इन पर प्रभावी नियंत्रण (Jamshedpur Theft) नहीं कर पा रही है। ताजा मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बिस्टुपुर मार्केट एरिया का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक फल दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब ₹50 हजार का सामान चोरी कर लिया।
इसे भी पढ़ें –29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर एयरपोर्ट से करनडीह तक ट्रैफिक रहेगा बंद+ VDO
पीड़ित दुकानदार सफीउल्लाह अंसारी ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। उस समय सब कुछ सामान्य था। रविवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि दुकान से ₹20 हजार नकद और लगभग ₹30 हजार का सामान गायब (Jamshedpur Theft) है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिस्टुपुर मार्केट एरिया में रात के समय कुछ युवकों की अड्डेबाजी होती है। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं असामाजिक तत्वों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बिष्टुपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।




