Home > Jamshedpur > Tata Open 2025: फाइनल राउंड से पहले शुभम जगलान और युवराज संधू में कांटे की टक्कर, खिताबी जंग रोमांचक

Tata Open 2025: फाइनल राउंड से पहले शुभम जगलान और युवराज संधू में कांटे की टक्कर, खिताबी जंग रोमांचक

Jamshedpur : टाटा ओपन 2025 के फाइनल राउंड से पहले खिताब की दौड़ बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। जमशेदपुर के बेलडीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में खेले जा रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट (Jamshedpur Golf Tournament) में शुभम जगलान और युवराज संधू संयुक्त बढ़त के साथ अंतिम राउंड में प्रवेश कर चुके हैं। दो करोड़ रुपये की इनामी राशि वाला यह टूर्नामेंट पीजीटीआई सीजन 2025 का फिनाले भी है।

21 वर्षीय शुभम जगलान (68-66-65), जिन्होंने इसी वर्ष प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की है, ने तीसरे राउंड में शानदार और बेदाग खेल दिखाते हुए छह-अंडर 65 का स्कोर (Jamshedpur Golf Tournament) बनाया। इसके साथ ही वह कुल 14-अंडर 199 के स्कोर के साथ संयुक्त लीड में पहुंच गए। गुरुग्राम निवासी शुभम पीजीटीआई पर अपना केवल तीसरा टूर्नामेंट खेल रहे हैं और पहले खिताब की तलाश में हैं।

वहीं, चंडीगढ़ के अनुभवी गोल्फर युवराज संधू (67-64-68) ने तीसरे राउंड में तीन-अंडर 68 का स्कोर किया। दूसरे राउंड के बाद बढ़त बनाने वाले युवराज भी अब 14-अंडर 199 के स्कोर के साथ शुभम के साथ संयुक्त लीड में हैं। इस सीजन में छह खिताब जीत चुके युवराज पहले ही पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट 2025 अपने नाम कर चुके हैं और अब रिकॉर्ड सातवां खिताब जीतने की ओर अग्रसर हैं।

लीडरबोर्ड पर शीर्ष दो खिलाड़ियों और बाकी प्रतियोगियों के बीच साफ अंतर नजर आ रहा है। वीर अहलावत, खालिन जोशी और एन थंगराजा नौ-अंडर 204 के स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं, जो लीड से पांच शॉट पीछे हैं।

टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार पहले दो राउंड बेलडीह और गोलमुरी में विभाजित रहे, जबकि अंतिम दो राउंड में लीडिंग ग्रुप गोलमुरी में फ्रंट नाइन और बेलडीह में बैक नाइन खेल रहा है। दोनों कोर्स मिलाकर कुल पार 71 है।

इसे भी पढ़ें – 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर एयरपोर्ट से करनडीह तक ट्रैफिक रहेगा बंद+ VDO

तीसरे राउंड के बाद शुभम जगलान ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि दो अलग-अलग कोर्स पर एक ही राउंड खेलना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन महत्वपूर्ण पार-सेव ने आत्मविश्वास बढ़ाया। वहीं युवराज संधू ने फाइनल राउंड को लेकर पूरी तरह प्रेरित होने की बात कही।

तीसरे राउंड में मनोज एस ने 67 का स्कोर करते हुए 17वें होल पर शानदार होल-इन-वन लगाया। जमशेदपुर के एकमात्र पेशेवर खिलाड़ी कुरुश हीरजी कट में जगह बनाने में सफल रहे और संयुक्त 51वें स्थान पर रहे। अब सभी की निगाहें फाइनल राउंड पर टिकी हैं, जहां झारखंड की धरती पर टाटा ओपन 2025 को नया चैंपियन मिलने वाला है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO