Home > Crime > सोने की कीमतों में उछाल के बाद से जेवरात की शामत, बढ़ गए घरों में चोरी के मामले

सोने की कीमतों में उछाल के बाद से जेवरात की शामत, बढ़ गए घरों में चोरी के मामले

Jamshedpur : सोने की कीमतों में लगातार हो रहे उछाल के बीच अब चोरों की निगाहें सीधे जेवरात (Jamshedpur Jewellery Theft) पर टिक गई हैं। जमशेदपुर में चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ी हैं। हालात ऐसे हैं कि बंद घरों के साथ-साथ अलमारी के लॉकर और बैंक लॉकर तक सुरक्षित नहीं रह गए हैं। दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे शहरवासियों में दहशत का माहौल है।

लौहनगरी में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आए दिन किसी न किसी इलाके से चोरी (Jamshedpur Jewellery Theft) की खबर सामने आ जाती है। लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ किया जा रहा है। कई मामलों में पुलिस ने खुलासा जरूर किया है, लेकिन चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। कई घटनाएं अब तक अनसुलझी हैं, जिससे आम लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

चोरी के साथ-साथ उचक्के भी सक्रिय हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट के आधार पर मामलों के खुलासे में जुटती है, लेकिन जहां फुटेज नहीं मिल पाता, वहां चोर बेखौफ होकर अगली वारदात की योजना बना लेते हैं।

इसे भी पढ़ें – बारीडीह में आदिवासी भूमि पर निर्माण को लेकर बवाल, सीएनटी जमीन का करा दिया फर्जी म्यूटेशन+VDO

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के अनुसार, पुलिस पूरी तरह चाक-चौबंद है। अधिकांश घटनाओं का त्वरित खुलासा किया गया है और कई बार वारदात से पहले ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Jamshedpur Jewellery Theft : हाल ही में हुई चोरी की बड़ी घटनाएं

* 25 दिसंबर: टेल्को कॉलोनी निवासी टाटा मोटर्स अधिकारी भानु प्रताप सिंह के घर से जेवरात समेत करीब 25 लाख रुपये की चोरी।

* 23 दिसंबर : गोविंदपुर के पटेल नगर में कृष्णा प्रसाद के घर से लगभग 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी।

* 16 दिसंबर : बर्मामाइंस दीपू बस्ती निवासी राखी पात्रो के घर से मोबाइल और 12 हजार रुपये नकद चोरी।

* 17 दिसंबर : टाटा स्टील कर्मी रामचंद्र दास के क्वार्टर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी, अब तक खुलासा नहीं।

* 06 दिसंबर : कदमा बीएच एरिया में दिनदहाड़े बासू के घर से करीब 15 लाख रुपये के गहने चोरी।

* कदमा : फार्म एरिया स्थित श्री श्री महावीर मंदिर में चोरी, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

* 10 सितंबर : सोनारी में सोनिया वर्मा के घर से करीब 15 लाख रुपये के गहनों की चोरी, घटना के वक्त घर बंद था।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
धतकीडीह में वृद्ध महिला की आंख में स्प्रे करने वाली आरोपी महिला पकड़ी गई, CCTV से खुला राज+VDO

Leave a Reply