Jamshedpur : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में मंगलवार को एक दिवसीय सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन (Jamshedpur Court Sundarkand )किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से किया है।

जमशेदपुर कोर्ट सुंदर कांड
(Jamshedpur Court Sundarkand) कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना में उपस्थित रहे। आयोजन में अधिवक्ता उमा कामेश्वरी सहित स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, महासचिव कुमार राजेश रंजन, पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व महासचिव व तदर्थ समिति के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ अधिवक्ता लाला अजीत कुमार अम्बष्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अलावा, अधिवक्ता अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, संजीव कुमार झा, रविंद्र कुमार सहित कई वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक अधिवक्ताओं की सहभागिता रही, जिससे न्यायालय परिसर भक्ति और उल्लास के वातावरण से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अधिवक्ताओं एवं अतिथियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।




