Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में 2 करोड़ के इनामी पीजीटीआई टाटा स्टील ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का भव्य आगाज, प्रो-एम में जोशुआ सील की टीम विजेता

जमशेदपुर में 2 करोड़ के इनामी पीजीटीआई टाटा स्टील ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का भव्य आगाज, प्रो-एम में जोशुआ सील की टीम विजेता

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के प्रतिष्ठित गोलमुरी गोल्फ कोर्स में मंगलवार को पीजीटीआई टाटा स्टील ओपन गोल्फ टूर्नामेंट 2025 (Jamshedpur Golf Tournament) का भव्य शुभारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 2 करोड़ रुपये है। उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रमन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने औपचारिक रूप से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

(Jamshedpur Golf Tournament) टूर्नामेंट के पहले दिन प्रो-एमेच्योर (Pro-Am) मुकाबले खेले गए, जिसमें 75 एमेच्योर और 25 प्रोफेशनल गोल्फरों ने भाग लिया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 25 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक गोलमुरी गोल्फ ग्राउंड और बेल्डीह गोल्फ ग्राउंड में आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट में देश-विदेश के कुल 126 गोल्फर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खास बात यह है कि भारत के सभी टॉप-10 प्रोफेशनल गोल्फर भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

प्रो-एम इवेंट के नतीजे

पीजीटीआई टाटा स्टील ओपन 2025 के प्रो-एम इवेंट में युगांडा के प्रोफेशनल गोल्फर जोशुआ सील की टीम ने जीत दर्ज की। उनकी टीम में एमेच्योर खिलाड़ी प्रथम चौधरी, गोकुल चौधरी और अजय कुमार मिश्रा शामिल थे। टीम का स्कोर 51.8 रहा।

वहीं विनय कुमार यादव की टीम 54.1 के स्कोर के साथ उपविजेता रही। उनकी टीम में अनिल कुमार शुक्ला, आलम नूरी और एम.के. झा शामिल थे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में नगर निकाय चुनाव की तैयारी में कांग्रेस, उम्मीदवारों की तलाश को जमशेदपुर पहुंचे सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी+VDO

विशेष पुरस्कार विजेता

* Longest Drive (Hole No. 8) : वरुण सोनी (321 यार्ड)

* Closest to the Pin (Hole No. 7) : शरत कुमार (होल-इन-वन)

* Closest to the Pin (Hole No. 17) : मृणाल कांति पाल (8.7 इंच)

* Straightest Drive (Hole No. 12) : मोनिका लुक्तुके

उद्घाटन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति भी रही। इस प्रतिष्ठित आयोजन से झारखंड, विशेषकर जमशेदपुर, को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply