Home > Jamshedpur > सालगाझड़ी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं हुआ तो रेल रोको आंदोलन, ग्रामीणों की आंदोलन तेज़ करने की चेतावनी+VDO

सालगाझड़ी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं हुआ तो रेल रोको आंदोलन, ग्रामीणों की आंदोलन तेज़ करने की चेतावनी+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर के सालगाझड़ी रेलवे स्टेशन पर पहले जहां 8 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता था, अब वे ट्रेनें (Salgajhri Station Trains) यहां नहीं रुक रही हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से डीआरएम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ठहराव बंद किए जाने की बात कही है।

ट्रेनों के ठहराव बंद होने से सालगाझड़ी और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को भारी परेशानी का सामना (Salgajhri Station Trains) करना पड़ रहा है। इसी को लेकर आज ग्राम समन्वय समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने स्टेशन परिसर में धरना दिया और रेलवे के फैसले का विरोध किया।

इसे भी पढ़ें – पूर्वी सिंहभूम में परिवहन विभाग का सख्त वाहन जांच अभियान, 26 वाहनों से 2 लाख से अधिक का जुर्माना

धरने के दौरान समिति के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने कहा कि पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव ग्रामीणों की बुनियादी जरूरत है। सुरक्षा के नाम पर बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए ट्रेनों को नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रेलवे ने जल्द ही सालगाझड़ी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

राम सिंह मुंडा ने यह भी कहा कि पहले रेल मंत्री से मिलकर अपनी मांग रखी जाएगी। अगर वहां भी समाधान नहीं निकला, तो मजबूरन रेल रोको आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी। उनका कहना है कि यह पुराना स्टेशन है। यहां ट्रेनें ठहरना बंद होने से मज़दूरों को दिक्कत हो रही है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply