Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में सजेगा फूलों का संसार, कलाकृतियों से सजेगा गोपाल मैदान, 35वां फ्लावर शो 28 दिसंबर से + VDO

जमशेदपुर में सजेगा फूलों का संसार, कलाकृतियों से सजेगा गोपाल मैदान, 35वां फ्लावर शो 28 दिसंबर से + VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर एक बार फिर रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली की खुशबू से सराबोर होने जा रहा है। हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी जमशेदपुर की ओर से 35वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी (फ्लावर शो) का भव्य आयोजन (Jamshedpur Flower Show) गोपाल मैदान में 28 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। यह आयोजन न सिर्फ फूलों की सुंदरता का उत्सव है, बल्कि जमशेदपुर की सांस्कृतिक और बागवानी विरासत को भी दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें – सालगाझड़ी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं हुआ तो रेल रोको आंदोलन, ग्रामीणों की आंदोलन तेज़ करने की चेतावनी+VDO

इस वर्ष फ्लावर शो (Jamshedpur Flower Show) की थीम “टोपियरी” रखी गई है, जिसकी टैगलाइन है—“फैली है फूलों की कलाकृति, यही है जमशेदपुर की संस्कृति”। थीम के माध्यम से फूलों को कलात्मक आकृतियों में प्रस्तुत किया जाएगा, जो दर्शकों को आकर्षित करेगी।

Jamshedpur Flower Show का समय

28 दिसंबर 2025: दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक

29 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026: सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक

कार्यक्रम की जानकारी के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी जमशेदपुर की अध्यक्ष सुमिता नुपुर, महासचिव डॉ. अनुराधा मोहापात्रा सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

पुष्प प्रदर्शनी की प्रमुख विशेषताएं

* उत्कृष्ट पुष्पों, फ्लावर अरेंजमेंट और नवाचारी डिज़ाइनों की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता

* 10 प्रतियोगी वर्ग और 208 सेक्शन, जो शौक़ीनों और संस्थानों के लिए खुले

* पुष्पीय, फलदार, सब्ज़ी, औषधीय एवं सजावटी पौधों की आकर्षक प्रदर्शनी

* कोलकाता, भुवनेश्वर, रांची, पुणे, कालिम्पोंग सहित कई शहरों से विशेषज्ञों की भागीदारी

* 41 नर्सरी स्टॉल और लगभग 15 फूड स्टॉल, जो दर्शकों को खरीदारी और स्वाद दोनों का आनंद देंगे

कार्यक्रमों का विस्तृत कार्यक्रम

28 दिसंबर 2025

* पुष्प प्रतियोगिता: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

* उद्घाटन समारोह: दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक

29 दिसंबर 2025

* तकनीकी कार्यशाला: 11:00–12:30 एवं 2:30–4:00

* सांस्कृतिक कार्यक्रम: शाम 6:00–7:00

30 दिसंबर 2025

* सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

* तकनीकी कार्यशाला: 11:00–12:30 एवं 2:30–4:00

* सांस्कृतिक कार्यक्रम: शाम 6:00–7:00

31 दिसंबर 2025

* पुरस्कार वितरण समारोह: शाम 4:00–5:00

1 जनवरी 2026

* पुष्प प्रदर्शनी का समापन: रात 9 बजे

यह फ्लावर शो जमशेदपुर और झारखंड के लोगों के लिए नए साल की शुरुआत को खास और यादगार बनाने का अवसर देगा।

You may also like
फूलों की खुशबू और कलाकृतियों से सजा जमशेदपुर, गोपाल मैदान में 35वें फ्लावर शो का भव्य शुभारंभ

Leave a Reply