Home > Crime > हरहरगुट्टू में बंद घर पर चोरी, चोर ले गए 15 लाख के जेवरात और नकदी+VDO

हरहरगुट्टू में बंद घर पर चोरी, चोर ले गए 15 लाख के जेवरात और नकदी+VDO

Jamshedpur: जमशेदपुर के पारसुडीह थाना क्षेत्र स्थित हरहरगुट्टू के आशा कुंज इलाके में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ (Parsudih Theft)कर दिया। यह घटना बुधवार को सामने आई, जब घर के पड़ोसी राकेश सिंह ने मुख्य गेट का ताला टूटा देखा और इसकी सूचना मकान मालिक के रिश्तेदार राजीव कुमार सिंह उर्फ़ मुन्ना को दी।

इसे भी पढ़ें – राज्य निर्वाचन आयोग का फार्मूला जारी, झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण की तैयारी शुरू

गौरतलब है कि जिस घर में चोरी (Parsudih Theft) हुई वह हृदयनाथ सिंह का है, जो 29 नवंबर को अपने परिवार के साथ बिहार के कटिहार गए हुए हैं। घर की देखरेख की जिम्मेदारी राजीव कुमार सिंह के पास थी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और देखा कि घर के सभी ताले गायब थे तथा चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की तार तक काट दी थी।

घर के अंदर अलमारी, लाकर, बॉक्स बेड और अन्य जगहों को तोड़कर चोर कीमती आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस चोरी की इस बड़ी वारदात की जांच में जुट गई है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply