Home > Jamshedpur > भगवान सिंह दोबारा निर्विरोध चुने गए सीजीपीसी के प्रधान, कोल्हान सिख समाज की ऐतिहासिक एकजुटता और विपक्ष साफ+VDO

भगवान सिंह दोबारा निर्विरोध चुने गए सीजीपीसी के प्रधान, कोल्हान सिख समाज की ऐतिहासिक एकजुटता और विपक्ष साफ+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : कोल्हान के सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (Jamshedpur CGPC) ने रविवार को इतिहास रच दिया। भगवान सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए निर्विरोध प्रधान (Jamshedpur CGPC) चुना गया। चुनावी प्रक्रिया के दौरान एक भी विरोधी हाथ नहीं उठा, जिससे यह घोषणा अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बन गई।

संगत द्वारा पूर्ण समर्थन मिलने के बाद भगवान सिंह अपनी पूरी टीम के साथ साकची गुरुद्वारा पहुंचे और माथा टेका। इससे पूर्व धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह ने अरदास की और इसी के साथ आमसभा की आधिकारिक कार्रवाई शुरू हुई।

महासचिव अमरजीत सिंह और ऑडिटर दलविंदर सिंह ने पिछले तीन वर्षों का कार्यकाल प्रस्तुत किया, जिसपर संगत ने पूरा भरोसा जताया। आमसभा की अध्यक्षता करते हुए सरदार शैलेन्द्र सिंह ने चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें – महिला से बलात्कार व प्राकृतिक यौन शोषण के मामले में पुलिस ने सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को गिरफ्तार कर जेल भेजा + वीडियो

हालांकि पहले से ही सभी 31 गुरुद्वारा कमेटियों और 3 धार्मिक संस्थाओं का समर्थन भगवान सिंह के पक्ष में था, फिर भी संविधानिक प्रक्रिया के तहत पांच प्रस्तावक मांगे गए। प्रस्ताव रखने वालों में टिनप्लेट, नामदा बस्ती, बिरसानगर, बारीडीह और टुईलाडुंगरी की गुरुद्वारा कमेटियां शामिल रहीं।

जैसे ही प्रस्तावक सामने आए, जयकारों की गूंज से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। दूसरा नाम मांगने के बावजूद कोई सामने नहीं आया और हाथ उठाकर समर्थन लेने पर एक भी हाथ विरोध में नहीं दिखा। अंत में अरदास और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ घोषणा हुई कि सिख राजनीति से विपक्ष पूरी तरह खत्म हो गया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply