Home > Jamshedpur > पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, CM हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, CM हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

Jamshedpur : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां पर भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 352 के तहत एफआईआर (Jamshedpur Dulal FIR) दर्ज की गई है। यह मामला झारखंड मुक्ति मोर्चा जेएमएम के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल की शिकायत पर एमजीएम थाना में दर्ज हुआ।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दुलाल भुइयां ने (Jamshedpur Dulal FIR) एक सार्वजनिक सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को “शैतान सोरेन” कहकर संबोधित किया, जो असम्मानजनक, उकसाने वाला और संवैधानिक पद की गरिमा का उल्लंघन है। शिकायतकर्ता के अनुसार इस तरह का बयान सामाजिक सद्भाव बिगाड़ सकता है और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाला है, इसलिए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर सदर अस्पताल में 100 बेड के आधुनिक Fabricated अस्पताल और सिकल सेल एनीमिया लैब का उद्घाटन

एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में अजय रजक, प्रीतम हेंब्रम, गोपाल महतो, सपन रॉय, राजन कैवर्त, संदीप चक्रवर्ती, प्रकाश चंद्र झा, केपी सिंह, पिंटू लाल सहित कई जेएमएम नेता और आंदोलनकारी शामिल थे।

गौरतलब है कि भुइयांडीह श्मशान घाट के पास सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुए विवाद के बाद से ही दुलाल भुइयां सरकार के खिलाफ लगातार मुखर रहे हैं। झामुमो ने हाल ही में प्रेस वार्ता कर जवाब दिया था और कहा था कि दुलाल भुइयां का राजनीतिक जीवन ऊंचा उठाने में झामुमो की अहम भूमिका रही है। आज वही पार्टी पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी कर रहे हैं, जिसे जेएमएम अपमानजनक मान रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply