Home > Education > RBI ने दिया करियर गाइडेंस, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छात्रों ने जाना बैंकिंग में अवसर

RBI ने दिया करियर गाइडेंस, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छात्रों ने जाना बैंकिंग में अवसर

Jamshedpur : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज (Jamshedpur Workers’ College) में आज रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) की ओर से विद्यार्थियों के करियर जागरूकता विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण सत्र का उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों, चयन प्रक्रिया तथा भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना था।

Jamshedpur Workers’ College के कार्यक्रम में RBI रांची शाखा के अखण्डल सोरेन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से RBI में नौकरी के अवसर, भर्ती प्रक्रिया, इंटर्नशिप, प्रशिक्षण, प्रमोशन स्ट्रक्चर और कार्यसंस्कृति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि RBI देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, मुद्रा प्रबंधन, महँगाई नियंत्रण और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अपने प्रेरक संबोधन में श्री सोरेन ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में निरंतरता और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सही दिशा और मेहनत से विद्यार्थी देश की शीर्ष संस्थाओं में स्थान बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – माधुरी दीक्षित ने पोडकास्ट में बांधे जमशेदपुर के पप्पू सरदार की तारीफ के पुल, भावुक हुए समाजसेवी+VDO

कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने RBI में नौकरी, वेतनमान, पदोन्नति, कार्यप्रणाली एवं अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे। श्री सोरेन ने सभी प्रश्नों का सरल और व्यवहारिक उदाहरणों के साथ उत्तर दिया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए, जिससे छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के करियर निर्माण में अत्यंत उपयोगी होते हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय संस्थाओं के महत्व से परिचित कराते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अमित कुमार मेहता ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद

Leave a Reply