Home > Jamshedpur > फरवरी-मार्च में बैलेट पेपर से होंगे नगर निकाय चुनाव, बाजार समिति बनेगी काउंटिंग सेंटर

फरवरी-मार्च में बैलेट पेपर से होंगे नगर निकाय चुनाव, बाजार समिति बनेगी काउंटिंग सेंटर

Jamshedpur : राज्य सरकार ने झारखंड में नगर निकाय चुनाव ( Jharkhand Municipal Election) की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। चर्चाओं के अनुसार, फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च 2025 में चुनाव कराए जा सकते हैं।

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन बूथों के निरीक्षण, मरम्मत, पेयजल, रैंप सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था में जुट गया है। इस बार जमशेदपुर के करनडीह स्थित बाजार समिति परिसर को नगर निकाय चुनाव का मुख्य केंद्र बनाया जाएगा, जहां मतगणना और मतपेटियों के संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

जमशेदपुर में मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के लिए चुनाव (Jharkhand Municipal Election) होगा। मतगणना के बाद मतपेटियां बाजार समिति स्थित वज्रगृह में सुरक्षित रखी जाएंगी। हाल ही में हुए घाटशिला उपचुनाव और 2024 के लोकसभा-विधानसभा चुनावों में को-ऑपरेटिव कॉलेज में काउंटिंग होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई थी, इसलिए इस बार काउंटिंग स्थल बदलने का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें – राज्य निर्वाचन आयोग का फार्मूला जारी, झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण की तैयारी शुरू

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों की स्थिति की रिपोर्ट मांगी है और निर्देश दिया है कि दिव्यांगजन की सुविधा के लिए सभी बूथों पर रैंप अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। झारखंड में नगर निकाय चुनाव एक चरण में कराने की तैयारी है। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब वार्ड आरक्षण का प्रारूप तैयार किया जा रहा है, जिसे मंजूरी के बाद आयोग अंतिम रूप देगा।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply