Jamshedpur : अधिवक्ता समुदाय के लिए अत्यंत दुखद सूचना है कि जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता राम अवतार मिस्त्री का निधन (Jamshedpur Advocate News) हो गया। वे लगभग एक वर्ष से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। 16 नवंबर 2025 को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 17 नवंबर 2025 को उन्होंने अंतिम सांस ली।
इसे भी पढ़ें – अधिवक्ताओं ने मेडिकल इंश्योरेंस का फार्म भरा है तो सरकारी पोर्टल पर तैयार करें प्रोफाइल, मंजूरी के बाद अस्पतालों में हो सकेगा इलाज
19 नवंबर 2025 को स्वर्ण रेखा बढ़नी घाट पर उनकी अंत्येष्टि संपन्न हुई। अधिवक्ता राम अवतार मिस्त्री वर्ष 1993 में जमशेदपुर जिला बार संघ (Jamshedpur Advocate News) से जुड़े थे। लगभग 72 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ। वे बिरसानगर निवासी थे और विनम्र स्वभाव के साथ जिला बार संघ के नियमित प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता के रूप में जाने जाते थे। अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य एवं वर्तमान में स्टेट बार काउंसिल द्वारा चयनित ‘अधिवक्ता कल्याण कोष फैमिली पेंशन प्लान’ के सदस्य ने यह जानकारी साझा की।




