Home > Crime > Jamshedpur News : शास्त्री नगर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तौकीर उर्फ गोरा की मौत से दहशत फैली

Jamshedpur News : शास्त्री नगर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तौकीर उर्फ गोरा की मौत से दहशत फैली

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में गुरुवार रात अचानक गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका दहल गया। शास्त्री नगर रोड नंबर 2 पर अज्ञात बदमाशों ने तौकीर उर्फ गोरा को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग (Shastri Nagar Murder) कर दी। घटना में उसे पांच गोलियां लगीं। परिजन और स्थानीय लोग उसे फौरन टीएमएच अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित (Shastri Nagar Murder) कर दिया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात में अचानक धमाकों जैसी आवाज़ सुनाई दी। कुछ लोग इसे पहले पटाखे समझ बैठे। लेकिन लगातार चली गोलियों ने पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मचा दी। एक महिला ने बताया कि उन्होंने छह से अधिक गोली चलने की आवाजें सुनीं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के विजया गार्डन चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने में लगी है।

तौकीर उर्फ गोरा का नाम इलाके में अपराध की दुनिया से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह मर्दाना गैंग का सदस्य बताया जाता है। इस गैंग का सरगना सलमान फिलहाल जेल में बंद है। वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO

Leave a Reply